लखीमपुर: निघासन थाना क्षेत्र के गांव तेलियार में बुधवार सुबह चाय बनाते समय सिलिडर फटने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक घर भी जलकर स्वाहा हो गया। जिसमें रखी हजारों की घरेलू संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि ग्रामीण कयूम के मकान में बुधवार सुबह चाय बन रही थी। इस दौरान सिलिडर में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कयूम आनन-फानन में जलता हुआ सिलिडर उठाकर छत से बाहर फेंकने के लिए दौड़ा। इस बीच सिलिडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे सिलिडर के साथ-साथ कयूम (25) पुत्र यूसुफ के चिथड़े उड़ गए। विस्फोट इतना जबरदस्त हुआ कि कयूम के दोनों हाथ और एक पैर शरीर से कटकर काफी दूरी पर अलग-अलग बिखर गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक काफी खोज के बाद कयूम के दोनों हाथ बरामद हो गए हैं जबकि दाहिना पैर अभी नहीं मिल सका है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ढखेरवा चौकी इंचार्ज एलबी मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आतिशबाजी का कार्य करता है मृतक कयूम
लखीमपुर: इंटरनेट मीडिया व इंटरनेट पर इन दिनों नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इस समय इंटरनेट मीडिया पर ग्रामीण खाद्य आपूर्ति विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन प्रसारित हो रहा है जबकि प्रदेश में इस नाम से कोई विभाग नहीं है। ठगों ने 1038 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। वायरल हो रहे नियुक्तियों के इस फर्जी विज्ञापन को लोग एक दूसरे के पास इस लालच में भेज रहे हैं कि उनके घर के बेरोजगार अपना भाग्य आजमा सकें। अब तक कई बेरोजगार इन ठगों के जाल में फंसकर अपनी जमा-पूंजी लुटा रहे हैं। इस फर्जी विज्ञापन में खंड प्रबंधक, जिला प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक , कम्प्यूटर आपरेटर और चपरासी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल दर्शाई गई है। विज्ञापन को 25 मार्च 2021 को जारी किया जाना दर्शाया गया है। ऑनलाइन मांगे जा रहे आवेदन का शुल्क 600, 400 और 350 रुपये नेट बैंकिग के माध्यम से लिया जा रहा है। जिसमें नौकरी का झांसा देकर ऑनलाइन आवेदन के नाम पर क्षेत्र के युवाओं को ठगा जा रहा है। विज्ञापन की छानबीन जरूर करें, न फसें लालच में
लखीमपुर: पिछले 24 घंटे में कोरोना के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। जिलेभर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है तो वहीं कुल 349 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें शहर व आसपास के गांव में रहने वाले 221 मरीज शामिल हैं। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ लैब से कुल 638 रिपोर्ट आई। जिसमें 216 पॉजिटिव हैं। अन्य लैब व एंटीजन से 133 पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा पूरे लखीमपुर ब्लॉक में 221 मरीज पाए गए हैं। नकहा, फूलबेहड़ में तीन-तीन, ईसानगर में 24, धौरहरा में आठ, निघासन में एक, रमियाबेहड़ में 15, बांकेगंज में आठ, पसगवां में 18, मितौली में एक, कुंभी में 15, पलिया में 17, बिजुआ 11, बेहजम व मोहम्मदी में दो-दो मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल एक्टिव केस 4291 हो गए हैं। अब तक कोरोना की वजह से 122 लोगों की मौत हो चुकी है।